फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी व बैंक मैनेजर से `65 हजार की लूट 

Fri, 10 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने एक व्यवसायी समेत दो लोगों से लूटपाट की। घटनाएं लहरपुर कोतवाली व खैराबाद क्षेत्र में हुईं।  लहरपुर के मोहल्ला काजीटोला निवासी सारिक उर्फ लाखन ईंट का व्यवसाय करता है। शुक्रवार को सारिक ने कस्बे की यूनियन बैंक शाखा से 45 हजार रुपये व एक एटीएम मशीन से 10 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन


जिसके बाद बाइक से वह क्षेत्र के शाहपुर में ईंट खरीदने चल दिया। रास्ते में नहर पटरी पर निंबौरी गांव के पास बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। जिसके बाद सारिक पर लड़की छेड़ने का आरोप लगाते हुए बदमाशों ने पिटाई शुरू कर दी।

उधर, से जो भी गुजरा उसने समझा कि लड़की पक्ष के लोग छेड़खानी के मामले में पिटाई कर रहे हैं। इस वजह से किसी ने हस्तक्षेप भी नहीं किया। इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने सारिक के पास मौजूद 55 हजार रुपये लूट लिए और जाते समय बाइक की चाभी भी निकाल ली। पीड़ित ने लहरपुर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिव नारायन सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया जाएगा। इसके अलावा खैराबाद के मोहल्ला कटरा निवासी उदयभान सिंह एक प्राइवेट बैंक में डवलपमेंट मैनेजर हैं। गुरुवार रात उदयभान बाइक से अपने घर जा रहा था।

सीतापुर-खैराबाद मार्ग पर शंकरपुर मोड़ के निकट मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक बदमाश पहले से खड़ा था। इसके बाद चारों बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया, तो बदमाशों ने उसके सिर पर असलहों के बट से ताबड़तोड़ प्रहार किए। पिटाई के बाद बदमाश 9500 रुपये व मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित ने सूचना खैराबाद पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें