फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा संग रिक्शे वाले ने किया रेप का प्रयास, दबोचा 

Tue, 06 Sep 2016 11:17 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
रोज स्कूल ले जाने वाले रिक्शा चालक ने मंगलवार को मासूम छात्रा संग रेप का प्रयास किया। घर छोड़ने के बहाने वह उसे सुनसान स्थान पर लेकर चला गया। यहां छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर आरोपी रिक्शा चालक अन्नू अवस्थी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


पीड़िता ने घर पहुंच आप बताई तो परिवारीजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

महोली की एक सात साल की छात्रा कस्बे के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। महमूदाबाद निवासी रिक्शा चालक अन्नू अवस्थी उसे रोजाना स्कूल छोड़ने व लेने जाता था। डरी सहमी सी मासूम ने बताया कि मंगलवार को वह रिक्शा इधर-उधर टहलाता रहा। इसके बाद एक सुनसान स्थान पर पहुंच पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए तो आरोपी भाग निकला। घटना के बाद लोग छात्रा को उसके घर ले गए। जानकारी होने पर परिवारीजन सीधे कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें