फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी को गोली मारी, गंभीर

Mon, 27 Jun 2016 12:08 AM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोगों ने दुष्कर्म के एक आरोपी को रविवार रात गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पिसावां थाना के पिसावां कस्बा निवासी संदीप सिंह (25) एक माह पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक युवती को फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में कोतवाली में युवती पक्ष ने दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार रात संदीप सिंह अपने मामा शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुजरा जा रहा था।

वह टेड़वा के निकट सड़क के किनारे खड़ा था, इसी बीच दो मोटर साइकिल पर सवार चार सशस्त्र लोग वहां आ धमके। युवक उन लोगों को पहचानता था, उन्हें देख वह शोर मचाता हुआ भागने लगा। इसी बीच वहां पहुंचे सशस्त्र बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही संदीप जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


उधर, गोली चलने की आवाज सुनते ही निकट गांव के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख, हमलावर हवा में फायर करते हुए भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में भर्ती संदीप ने शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुजरा निवासी रफीक, रवी आदि के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। संदीप उस मुकदमे के वादी के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा रहा है, जिसने एक माह पूर्व संदीप पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें