फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर की लाश नहर में मिली

Thu, 14 Jan 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं लापता होने के बाद दो जनवरी को उसकी कार हरगांव इलाके में खड़ी मिली थी। माना जा रहा है कि युवक का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। परिवारीजनों ने समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में सरैंया के निकट शारदा नहर पुल के पास बुधवार को एक युवक की लाश बरामद हुई।

उसकी शिनाख्त लखीमपुर के जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू (28) पुत्र स्व. रामगोपाल के रूप में की गई। बताते हैं कि जितेंद्र एक जनवरी को घर से निकला था। इसके बाद लापता हो गया था।
विज्ञापन


दो जनवरी को उसकी कार संदिग्ध हालात में हरगांव कस्बे में बरामद हुई थी। उधर, कार मिलने के बाद से परिवारीजनों ने लखीमपुर कोतवाली में अपहरण का केस दर्ज कराया था। जितेंद्र के रिश्तेदार सुनील कुमार ने बताया कि सदरपुर में रहने वाले उसके रिश्तेदार ने सूचना दी थी, कि शारदा नहर में एक लाश पड़ी है।

इस पर सुनील परिवार के अन्य लोगों के साथ सीतपुर के सरैंया के पास पहुंचा और शिनाख्त की। वहीं खबर पाकर सदरपुर व रामपुर कलां पुलिस मौके पर पहुंची।

पहले दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद मेें फंसी रही, लेकिन एसपी कवींद्र प्रताप के आदेश से रामपुर कलां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी जेपी सिंह ने भी मौके पर जांच की है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। हालांकि हत्या की बात को लेकर परिवारीजन कुछ नहीं बोल रहे हैं।

एसओ आरके सरोज का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। लाश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें