फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़

Mon, 01 Aug 2016 11:51 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इलाज के दौरान एक मरीज की मौत होने पर परिवार के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने नर्सिंग होम पर पथराव करते हुए तोड़फोड़ की। इसके बाद सड़क जाम कर दी। विवाद को शांत कराने के लिए क्यूआरटी समेत कई थानों की फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में नर्सिंग होम के डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके बाद परिवार का गुस्सा शांत हुआ है। लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है। खैराबाद कस्बा के मोहल्ला तुर्कपट्टी निवासी यूनुस के पुत्र अरशद (16) ने पेट दर्द व पेशाब में दिक्कत होने की शिकायत परिवार से की।

इस पर उसे 30 जुलाई को मोहल्ले के ही अवध नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि अरशद की किडनी खराब है और ऑपरेशन करना पड़ेगा। अरशद के पिता यूनुस के अनुसार डॉक्टरों ने ऑपरेशन खर्च 13 हजार 500 रुपये बताए, जिसे तत्काल नर्सिंग में जमा कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को अरशद की मौत हो गई। इसके बाद भड़के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम सर्वेश गुप्ता, खैराबाद थानाध्यक्ष मनोज यादव, शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला व कई थानों के फोर्स मौके पर पहुंच गई।

एसडीएम ने परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद अरशद के पिता यूनुस ने डॉक्टर मोहम्मद जमीर के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि इस मामले में अरशद के पिता की तहरीर पर नर्सिंग होम के डॉक्टर मोहम्मद जमीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिवार शांत हो गया है।

परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही व गलत इंजेक्शन लगाकर अरशद को मार डालने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि पैसा जमा करने के बाद भी ऑपरेशन नहीं किया गया। सोमवार दोपहर अरशद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें