फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण को बांके से काट डाला

Fri, 06 Jan 2017 10:54 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेउसा के साऊखेर गोहरा गांव में शुक्रवार सुबह खेत गए एक ग्रामीण को नकाबपोश बदमाशों ने बांके से काट डाला। बदमाशों ने घटनास्थल पर फायरिंग भी की। आवाज सुन ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीण के भाई ने गांव के ही पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि मौके से आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


साऊखेर गोहरा गांव निवासी प्यारे लोध (45) शुक्रवार सुबह गांव के ही अजय सिंह के खेत में गन्ना छीलने गया था। इसी बीच कुछ नकाबपोश लोगों ने बांके से काटकर उसकी हत्या कर दी। बदमाशों ने घटना को अंजाम देते समय फायरिंग भी की। उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते बदमाश भाग निकले।

मौके पर प्यारे लोध मृत पड़ा था। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौके से आला कत्ल बरामद कर लिया है। भाई मौजीलाल का कहना है कि गांव के ही एक बालक अंकुल की 28 सितंबर को संदिग्ध हालात में कुएं में लाश मिली थी। इसको लेकर बालक के परिवार के लोग प्यारे पर शक जता रहे थे।
विज्ञापन


इसी रंजिश में उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मौजीलाल ने मामले में गांव निवासी रामधार, अजय सिंह, रणजीत सिंह, सीताराम व रमेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

उसका कहना है कि अजय गन्ना छीलने के बहाने प्यारे को बुलाकर ले गया और उसके बाद इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। एसओ डीके सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें