तम्बौर थाना क्षेत्र के राय मरोड़ गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की
संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस
ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम
रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
राय मरोड़ गांव
निवासी रामखेलावन की बेटी मीना देवी (22) गांव में ही राजेंद्र के घर
ब्याही थी। गुरुवार की मीना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसके बाद
मृतका के पिता ने पुलिस को सूचना दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका
है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट
आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।