फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 16 Feb 2017 10:47 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
सड़क हादसे में पुत्रवधू समेत प्रवासी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पिसावां इलाके के मोहम्मदनगर के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को चपेट में लेने के बाद सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर खंती में जा गिर गया।
विज्ञापन


इससे ट्रैक्टर पर सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका एक अन्य साथी जख्मी हो गया। चपेट में आया साइकिल सवार भी चोटिल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ भाग निकला। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मोहम्मदनगर स्थित गन्ना क्रय केंद्र के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को चपेट में लेने के बाद वहां खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर सड़क किनारे खंती में जा गिरा।
विज्ञापन


इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मोहम्मदनगर निवासी देवेंद्र (35) पुत्र रामभरोसे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि उसके गांव का ही करन जख्मी हो गया। इस दौरान ट्रक की चपेट में आए पिसावां के गड़ासा गांव निवासी साइकिल सवार शिशुपाल (60) भी चोटिल हो गया।

जख्मी दोनों लोगों का स्थानीय चिकित्सकों के यहां इलाज कराया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें