फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ाेड़ डूबा

Sun, 26 Jul 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली कोतवाली क्षेत्र में नदी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वह घास काटने के लिए घर से निकला था। उसका शव दूसरे दिन बरामद हो सका।
विज्ञापन


महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर निवासी नोखे लाल मौर्य (42) शनिवार को घास काटने के लिए घर से निकला था। वह कठिना नदी के किनारे घास काट रहा था।

इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। तैरना न आने की वजह से वह डूब गया। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिल सका।

रविवार को उसका शव क्षेत्र के ग्राम कटिघरा के निकट नदी में उतराता हुआ मिला। प्रभारी निरीक्षक रंग बहादुर यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें