फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में फायरिंग, चार जख्मी

Mon, 19 Oct 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वोटिंग के दिन एक मतदान केंद्र पर हुई मामूली मारपीट ने सोमवार को बड़ी घटना का रूप ले लिया। एक पक्ष के करीब 15 लोगों ने विरोधियों के घर पर लाइसेंसी व देशी असलहों से लैस होकर धावा बोल दिया। दबंगों ने घर में घुस कर लोगों को लाठियों से पीटा। अंधाधुंध फायरिंग की। हमले में गोली लगने से चार लोग जख्मी हुए।
विज्ञापन


मारपीट में कई अन्य लोग भी घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीन लाइसेंसी बंदूक, दो तमंचे, नौ कारतूस भी बरामद की गई है। एसपी कवींद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। हरगांव ब्लॉक व लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहीमपुर मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान 17 अक्तूबर को कोतवाली क्षेत्र के नवागांव निवासी इकरार, मुमताज, नसीम व इसी गांव के नफीस, रिजवान, अनीस के बीच विवाद हो गया था।

बताते हैं कि नफीस की पत्नी बीडीसी प्रत्याशी थी और इकरार, मुमताज आदि बीडीसी प्रत्याशी बुनियाद खां व जिला पंचायत प्रत्याशी हाजी अतीक के लिए कार्य कर रहे थे। दोनों पक्षों में उस वक्त हुए विवाद हो शांत कर दिया गया, लेकिन सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे नफीस पक्ष के करीब 15 लोगों ने लाइसेंसी व देशी असलहों के साथ अपने विरोधी नसीम के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


दबंगों ने लोगों पर न सिर्फ लाठियां भांजी, बल्कि करीब 20 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में गोली लगने से नसीम, महताब बानो पुत्री मकबूल, अब्दुल मुत्तलिब व वसीम जख्मी हो गए। इन लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इसके अलावा सद्दाम आदि कई अन्य लोग भी मामूली रूप से जख्मी हुए।

घटना के दौरान खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले, लेकिन पुलिस ने पांच लोगों को दबोच लिया। घटना को लेकर इकरार ने नफीस, कलीम, शादाब, सलीम, अनीस, मुसीर, मुस्ताक, फिरोज, ल्ललन, रजी, राशिद आदि 18 लोगों को नामजद किया है।

पुलिस ने मामले में राशिद, जलील, साबित, हसमत, मुबीन आदि को गिरफ्तार करने के साथ ही तीन लाइसेंसी बंदूकें, दो देशी तमंचे, नौ कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनावी विवाद की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें