फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरीनपुर में अवैध क्लीनिक पकड़ी

Fri, 04 Aug 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध रूप से चल रही एक क्लीनिक पकड़ी गई। छापे के दौरान टीम ने क्लीनिक से बेड, फार्म, जांच उपकरण व कई तरह की दवाएं बरामद की हैं। आरोप है कि इस क्लीनिक पर गर्भपात भी कराया जाता है। उधर, महिला चिकित्सक ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उसका कहना है कि क्लीनिक उसके पति चलाता था, जो काफी समय पहले उसे छोड़कर कहीं चला गया है। प्रशासन की टीम ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की संस्तुति की है। झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के तहत शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार पटेल, एसडीएम प्रभाकांत अवस्थी व डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव द्विवेदी की टीम ने शहर के तरीनपुर के एक मकान पर छापा मारा।

यह घर डॉ. कनिका विश्वास का बताया है। टीम को घर के अंदर क्लीनिक चलती मिली। टीम ने क्लीनिक की तलाशी ली तो यहां से स्ट्रेचर, बेड, प्रेगनेंसी जांच के उपकरण, मरीज के कंसेंट फार्म, ड्रॉप, दवाएं, ग्लूकोस की बोतलें आदि मिलीं।
विज्ञापन


मरीजों के फार्म मिले हैं, उनमें इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नकरहिया निवासी मोहिनी पत्नी राम प्रसाद, रेउसा के बाड़ी निवासी उदित कुमार सिंह की पत्नी सीमा देवी व रामकोट के खटकरी निवासी राहुल त्रिवेदी के नाम अंकित हैं। मौके पर जो लेटरपैड मिला उस पर सीतापुर सिटी हॉस्पिटल लिखा हुआ था।

जिसमें डॉ. सपन कुमार विश्वास व डॉ. कनिका विश्वास नाम भी अंकित था। सिटी मजिस्ट्रेट ने राकेश कुमार पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में जो बात सामने आई है, उससे लग रहा है कि यहां पर अवैध रूप से क्लीनिक चलाया जा रहा था। जांच में पता चला है कि यहां पर गर्भपात भी होता है।

उधर, डॉ. कनिका विश्वास ने बताया कि उसके पति डॉ. सपन कुमार विश्वास सिविल लाइन मोहल्ले में क्लीनिक चलाते थे। एक विवाद के कारण पति उसे छोड़कर चले गए है। तब से क्लीनक बंद है। क्लीनिक बंद होने के बाद वह सारा सामान उठाकर घर ले आई थी। डॉ. कनिका विश्वास ने बताया कि घर पर कोई क्लीनिक नहीं चल रहा था, इतना जरूर था कि क्लीनिक का सामान वहां रखा था, जिसको बेचने की तैयारी चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें