फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 7 बाइक बरामद

Tue, 06 Oct 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच व महोली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सात मोटर साइकिल बरामद की हैं।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि वाहन चोर गिरोह बाइक चुराने के बाद फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर हरदोई, सीतापुर व उन्नाव जिले में उन्हें बेच देते थे। गिरोह का सरगना मनोज तिवारी फरार है।

उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जय प्रकाश सिंह ने मंगलवार शाम पत्रकारों को बताया कि क्राइम ब्रांच व महोली पुलिस को वाहन चोरों को पकड़ने के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन


इसी बीच खबर मिली कि नेरी-पिसावां मार्ग पर रेल क्रॉसिंग के पास कुछ वाहन चोर गिरोह के लोग किसी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने नाकेबंदी कर तीन बाइकों से आ रहे तीन लोगों को पकड़ा।

इनकी निशानदेही पर चार अन्य मोटर साइकिलों समेत चोरी की गईं कुल सात बाइक पकड़ी गईं। एएसपी ने बताया कि ये लोग वाहन चोरी करने के बाद फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर उन्हें सीतापुर, हरदोई व उन्नाव जिले में बेच देते थे।

इनकी पहचान महोली के फत्तेपुर हरैया निवासी सुशील कुमार लोध, हरदोई के टड़ियावां इलाके के साखिन गोपालपुर निवासी शोभित तिवारी उर्फ दिव्यांजल तिवारी हाल पता हाता नौवा महमूदपुर इमलिया सुल्तानपुर व महोली के कोल्हौरा निवासी विजय कुमार पासी के रूप में हुई है।

इनका सरगना मनोज तिवारी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वाहन चोर गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें