फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Mon, 26 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसे में महोली क्षेत्र के बालक की खीरी जिले के मैगलगंज के पास मौत हो गई। इन हादसों में तीन लोग जख्मी भी हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल व लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन


मिश्रिख कोतवाली इलाके के हरिहरपुर निवासी बिट्टू (24) रविवार शाम बाइक पर सवार होकर मिश्रिख से घर जा रहा था। इस बीच जब वह मिश्रिख कोतवाली इलाके के करमसेपुर गांव के पास पहुंचा, तभी सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसा।

हादसे में युवक की मौत हो गई। संदना इलाके के कोरौना के पास रविवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी। इसी बीच ट्रैक्टर चालक ट्रॉली के नीचे सो रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार हरदोई के बिलग्राम चुंगी निवासी बबलू शुक्ला (42) की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि कार चालक हरदोई के आवास विकास निवासी आलोक मिश्रा (45) व ट्रॉली के नीचे सो रहा ट्रैक्टर चालक मिश्रिख के कल्ली निवासी नरेंद्र कुमार (32) जख्मी हो गए। इन दोनों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरगांव इलाके के झरेखापुर के पास नहर पुलिया के निकट शनिवार देर रात एक अज्ञात युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब (25) साल बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

महोली इलाके के संसड़ा निवासी आदर्श चार वर्ष पुत्र रमेश यादव अपने चाचा सूरज यादव व चचेरे भाई धर्मेंद्र के साथ रविवार को खीरी जिले के मैंगलगंज को मेला देखने गया था। यह लोग शाम करीब पांच बजे बाइक से  घर जा रहे थे।

जब महोली सीमा के करीब मैगलगंज इलाके में पौधशाल के पास पहुंचे, तभी एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे आदर्श की मौत हो गई। उसका चाचा सूरज जख्मी हो गया। जबकि चचेरा भाई धर्मेंद्र बच गया। इन लोगों ने खीरी के मैगलगंज के पास कुछ देर जाम भी लगाई। लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें