फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में फायरिंग, प्रधान समेत छह जख्मी

Fri, 09 Sep 2016 12:03 AM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में गुरुवार को प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। सर्कस देखने को लेकर हुए विवाद के बीच असलहों से लैस दबंग पूर्व प्रधान व उसके 24 साथियों ने प्रधान पक्ष पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रधान के बेटे समेत दो लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


जबकि लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर के हमले में महिला प्रधान समेत चार लोग घायल हो गए। पूर्व प्रधान ने दहशत फैलाने के लिए अपने साथियों संग करीब 25 राउंड फायरिंग की और भाग निकला। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

आननफानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। खबर पार एएसपी डॉ. ओपी सिंह, कोतवाल दीपक शुक्ला व रामकोट पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सिटी रेलवे स्टेशन के निकट रामकोट के भगवानपुर की मौजूदा प्रधान अनवरी जहां (48) पत्नी सगीर की गांव के ही पूर्व प्रधान व दबंग जाहिद के बीच चुनाव से ही रंजिश चली आ रही थी। बताते हैं कि भगवानपुर के पास सर्कस को देखने के लिए प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष में दो दिन पूर्व विवाद हो गया।

पूर्व प्रधान जाहिद सर्कस को हटवाना चाहता था। गुुरुवार को प्रधान अनवरी का पुत्र कफील दवा लेने जा रहा था। इस बीच पूर्व प्रधान व उसके दबंग साथियों ने उसकी पिटाई कर दी। खबर गांव में फैली तो प्रधान व उसके परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

प्रधान की मानें तो कफील के घरवाले के पहुंचते ही पूर्व प्रधान जाहिद व उसके साथियों ने अधाधुंध फायरिंग व पथराव शुरू कर दिया। पूर्व प्रधान ने मौजूदा प्रधान व उसके परिवार के लोगों को न सिर्फ पीटा, बल्कि प्रधान के पुत्र कफील (25) पुत्र सगीर व छोटक्के (17) पुत्र रमेश पर निशाना साधते हुए फायर झोंक दिया।

हमले में प्रधान अनवरी जहां, मिंटू उर्फ हनीफ (38) सगीर, तौफीक (25) पुत्र सगीर, शब्बू (35) पुत्र बोंधू भी बुरी तरह जख्मी हो गए। दहशत फैलाने के लिए पूर्व प्रधान पक्ष ने करीब 25 राउंड फायरिंग की। जमकर ईंट-पत्थर चलाए और भाग निकले। दबंगों के मौके से भागते ही आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

उधर, जानकारी पाते ही एएसपी, कोतवाल व रामकोट पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी डॉ. ओपी सिंह का कहना है कि सर्कस देखने को लेकर प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष में विवाद हुआ था। जिसके बाद प्रधान पक्ष पर हमला व फायरिंग की गई है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं विवाद के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें