फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में जा घुसी डीसीएम, चालक की मौत

Fri, 10 Mar 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : self
विज्ञापन
खैराबाद में शुक्रवार भोर एक डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। वह श्रावस्ती जिले का निवासी था। चंडीगढ़ से लखनऊ जा रहा था। 
विज्ञापन


श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम थिपनिया निवासी जीवन लाल यादव (22) ट्रक चालक था। गुरुवार रात वह डीसीएम में दवा व कंबल लेकर चंडीगढ़ से लखनऊ जा रहा था। शुक्रवार भोर खैराबाद में भगौतीपुर के निकट से डीेसीएम हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।

इससे चालक बुरी तरह से स्टेयरिंग के बीच में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे डीसीएम से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि भोर का वक्त था, शायद वाहन चलाते समय चालक को झपकी आ गई होगी। इसी वजह से डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें