फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 16 Aug 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर में लूट के इरादे से घर में घुसे एक बदमाश को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। इस दौरान घर में घुसे तीन अन्य बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि मृतक बदमाश पर पूर्व के भी चोरी व मारपीट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।

लहरपुर कोतवाली इलाके के टकेला निवासी सुंदर के घर में शुक्रवार रात कुछ बदमाश लूट की नियत से घुस गए। बदमाशों को देखते ही गृह स्वामी ने चोर मचा दिया।

इसके चलते परिवार के लोग एकजुट होकर बदमाशों पर टूट पड़े। शोर सुनकर ग्रामीणों ने भी घेराबंदी कर ली। खुद को घिरते देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। तीन बदमाश तो मौके से भाग निकले लेकिन एक उनके हत्थे चढ़ गया।

इस पर ग्रामीणाें ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, मामले की सूचना पाकर इंस्पेक्टर विनय गौतम के साथ एसपी राजेश कृष्ण व सीओ लहरपुर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोपी बदमाश की शिनाख्त तालगांव इलाके के मुबारकपुर गांव निवासी प्रहलाद (45) पुत्र श्यामलाल के रूप में की गई। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में कोतवाली पुलिस ने टकेला गांव निवासी सुंदर की तहरीर पर लूट व हत्या के प्रयास में मृतक बदमाश व उसके तीन अन्य साथी रामनाथ, टाइगर व अशोक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मारा गया बदमाश बेहद शातिर था। उसके खिलाफ चोरी, जानलेवा हमले जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर मृतक के परिवारीजनों की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिवारीजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें