फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने खंगाले दस्तावेज

Thu, 03 Dec 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले की छानबीन करने सीतापुर पहुंची सीबीआई टीम ने गुरुवार को भी दस्तावेज खंगाले। टीम के सदस्यों ने कागजों को देखने के साथ ही कई जरूरी दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है। सीबीआई टीम बुधवार को सीतापुर पहुंची थी। बुधवार को सीएमओ कार्यालय में पूरा दिन स्वास्थ्य विभाग के अभिलेखों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


गुरुवार को भी एक बार फिर से टीम सीएमओ कार्यालय पहुंची। यहां पर पुराने दस्तावेज निकलवाए और उन्हें देखा। इस दौरान अभिलेखों से कुछ जरूरी जानकारी अपनी डायरी में दर्ज की। वहीं कुछ दस्तावेजों को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।

दूसरे दिन भी सीबीआई टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। कई बार टीम के सदस्य जिले के अन्य स्थानों पर गए और वहां से जरूरी जानकारी जुटाई। दूसरे दिन इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही थे। सीएमओ हरगोविंद सिंह सिर्फ इतना बता सके कि टीम को जांच में सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें