फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस में चालकों ने किया हंगामा

Thu, 09 Nov 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनमानी पर अंकुश लगाए जाने से नाराज ड्राइवरों ने बुधवार को सीएमओ ऑफिस में जमकर हंगामा किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के कमरे में घुसकर अभद्रता की। देख लेने की धमकी देते हुए शोर शराब किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत कराया। सीएमओ ने चार ड्राइवरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सीएमओ डॉ. ध्रुवराज सिंह का कहना है सरकारी ड्राइवर लगातार मनमानी कर रहे थे। कभी वाहन की मरम्मत कराने तो कभी डीजल की अधिक खपत बता रहे थे।

इसकी सही ढंग से मॉनिटरिंग कराई गई तो खर्चे में कमी आई है। इससे नाराज वाहन चालक मनमानी करने लगे। अधिकारियों के फोन करने के बाद भी ड्राइवर समय से पहुंचते नहीं थे। इन मनमानी के चलते उनको सीएमओ आवास के बजाय कार्यालय पर रहने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


इससे वह बेहद खफा थे। लगातार दबाव बना रहे थे। सीएमओ ने बताया कि इससे नाराज ड्राइवर बिंदेश्वरी, प्रमोद कुमार, सुरेश कुमार व मदन गोपाल समेत अन्य ड्राइवरों ने बुधवार को शराब पीकर सीधे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशाराम के कमरे में घुस गए।

यहां पर उनके साथ अभद्रता की देख लेने की बात कही। पुलिस के पहुंचने के बाद हंगामा शांत हुआ। सीएमओ ने चार ड्राइवरों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ खैराबाद सचिन कुमार सिंह का कहना है तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें