लहरपुर कोतवाली इलाके में गुरखेत बाजार के सामने रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक व वाहन को पकड़ लिया है। कस्बे के कटरा निवासी मोहम्मद आकिल (14) रविवार शाम साइकिल से जा रहा था।
जब वह कस्बे में गुरखेत बाजार के निकट पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद लोगों ने चालक व ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जख्मी किशोर को सीएचसी ले जाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताते हैं कि जिला अस्पताल लाने के लिए वहां एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।