फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में मवेशी से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

Tue, 13 Dec 2016 11:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
कोहरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिधौली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक से जानवर के टकराने से हादसा हुआ। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरवलिया निवासी विनय (25) मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


सिधौली कस्बे में मोटर साइकिल एक जानवर से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में विनय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार के सदस्यों की माने तो कोहरे की वजह से विनय को सड़क पर खड़ा जानवर नजर नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें