बाइक की डिग्गी से उड़ाए 1.30 लाख रुपये
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में उचक्कों ने गुरुवार शाम एक बाइक की डिग्गी से सवा लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
रामकोट के मोहल्ला राधिकापुरी हबीबपुर निवासी गणेश शंकर शुक्ला वन विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनका खाता स्टेट बैंक में हैं। गुरुवार को गणेश ने बैंक से 1 लाख 30 हजार रुपये निकले।
इसके बाद पैसा बैग में रखकर बाइक की डिग्गी में रख दिया। बैंक से सीधे वह शहर कोतवाली के पास पहुंचा। उसने बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर दी और पेशाब करने चला गया।
इसी बीच अज्ञात उचक्कों ने बाइक की डिग्गी का लॉक तोड़ दिया और डिग्गी में रखी रुपयों भरी बैग लेकर भाग गए। गणेश शंकर शुक्ल लौटकर जब बाइक के पास पहुंचा, तब उसकी बाइक की डिग्गी खुली और रुपये गायब मिले। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।