फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की बहन बनी लूट का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक की बहन से 15 हजार ले उड़े उचक्के
विज्ञापन


सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को उचक्कों ने सेवता विधायक ज्ञान तिवारी की बहन को अपना शिकार बना डाला।

धनतेरस पर खरीदारी करने गई विधायक की बहन सुषमा का बदमाशों ने 15 हजार रुपये व मोबाइल पार कर दिया। इस संबंध में उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

सेवता विधायक ज्ञान तिवारी की बहन सुषमा तिवारी शहर के बैजनाथ कॉलोनी में रहती हैं। मंगलवार को धनतेरस पर सुषमा अपने पति अंकित कुमार के साथ खरीदारी करने मुख्य बाजार गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लालबाग बाजार में बदमाशों ने उनके थैले को काट दिया। इससे पहले कि उनको भनक लगती, उचक्कों ने थैले में मौजूद पर्स व मोबाइल पार कर दिया।

इस बीच एक दुकान पर खरीदारी करते समय सुषमा की नजर थैले पर तो उनके होश उड़ गए। घटना के संबंध में उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें