फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से चार लाख का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जाते समय एक परिवार को बंद कर गए कमरे में
विज्ञापन

संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में चोर दो घरों से लाखों का का माल समेट ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने एक परिवार को कमरे में बंद कर दिया और भाग गए। दोनों गृहस्वामियों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर पश्चिमी निवासी अवनीश कुमार शुक्ला व उसका परिवार बुधवार रात घर में सो रहा था। रात्रि के किसी पहर में चोर घर में घुस गए। इससे पहले किसी को भनक लगती उन्होंने कमरे में रखे बक्सों व अलमारी के ताले तोड़ डाले।
विज्ञापन


इसके बाद बक्सों में रखी एक लाख 20 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेट लिए। माल हाथ में आने के बाद चोरों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और भाग गए। गुरुवार की भोर जब परिवार की नींद खुली, तब उन्होंने खुद को कमरे में कैद पाया।

परिवार का शोर सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने कुंडी खोलकर परिवार को बाहर निकाला। गुरुवार सुबह अवनीश ने पुलिस को बताया कि चोर उसके घर से सवा तीन लाख का माल उठा ले गए हैं। इसी रात चोर गांव के आदर्श दीक्षित के घर में भी घुसे।

यहां भी परिवार को भनक नहीं लग सकी और चोरों ने बक्से के ताले तोड़ डाले। इसके बाद 14 हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। आदर्श व उसके परिवार को सुबह वारदात की जानकारी हो सकी।

आदर्श का कहना था कि चोर उसके घर से 80 हजार का माल समेट ले गए हैं। दोनों परिवारों ने इस संबंध में तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

मकान से हजारों का सामान उड़ाया
रेउसा। थाना क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने एक घर से 40 हजार रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम बभनेवा निवासी तौफीक व उसका परिवार घर में सो रहा था। रात्रि के किसी पहर में चोर टटिया को हटाकर घर में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन


इससे पहले कि परिवार को भनक लगती, चोर घर में रखे बक्से व बर्तन चुरा ले गए। गुरुवार सुबह नींद खुलने पर परिवार को घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर करीब आठ हजार की नकदी व अन्य सामान ले गए हैं। चोरी गए सामान की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें