फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली मयजिक भिड़ी, पांच छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली वाहनों की टक्कर, छात्रों समेत 9 घायल
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एचआरए मांटेसरी स्कूल की दो टाटा मैजिक आपस में टकरा गईं। हादसे में एक गाड़ी में सवार छह छात्रों समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं हादसे में जख्मी हुए छह बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्कूल प्रशासन इस पूरे मामले को छिपाने में जुटा रहा।

ग्रामीणों की मानें तो दोनों स्कूली वाहन नियमों को ताक पर रखकर फर्राटा भर रहे थे। हादसे के समय गाड़ी में 18 बच्चे सवार थे।

ग्राम अल्लीपुर निवासी अनुपम राठौर की पुत्री अंशिका (9), पुत्र अंश राठौर (6), अवशेष शुक्ला की पुत्री प्रज्ञा शुक्ला (9), पुत्र प्रियांशु शुक्ला (7), अनिरुद्ध का पुत्र प्रसून (4) व संजय का पुत्र दुर्गेश (11) रामकोट में पीतपुर के निकट एचआरए मांटेसरी स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह स्कूल की टाटा मैजिक से ये बच्चे विद्यालय जा रहे थे। गाड़ी में करीब 18 बच्चे सवार थे। इसी बीच सीतापुर-गोला गोकर्णनाथ मार्ग पर रामकोट के ग्राम अब्दीपुर के निकट सामने से आ रही उसी स्कूल की एक अन्य टाटा मैजिक से गाड़ी टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखचे उड़ गए। वहीं वाहनों की टक्कर सुनते ही निकट गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आननफानन घायल बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला।

लेकिन तब तक अंशिका, अंश, प्रियांशु शुक्ला, प्रज्ञा शुक्ला, प्रसून, दुर्गेश व मैजिक चालक इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम शहादत नगर निवासी प्रद्युमभन व उसका पिता इंद्रजीत सिंह तथा हाजीपुर बेलगवां निवासी दिलीप उर्फ पुल्ली घायल हो चुके थे।
विज्ञापन


वहीं हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंचा स्कूल प्रबंधन घटना को छिपाने में जुटा रहा। प्रबंधन ने बच्चों को जिला अस्पताल ले जाने के बजाय एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया।

घायल बच्चों की मानें तो वाहन चालक काफी तेजी से वाहन चला रहा था। उसी दौरान सामने से स्कूल की दूसरी मैजिक आ गई। जिसके चलते यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें