आग में 60 हजार की संपत्ति राख
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव में रविवार सुबह खाना बनाते समय एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज हो गई और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के प्रयासों से आग पर काबू पाया जा सका। वारदात में पांच बकरे भी जिंदा जल गए।
थानगांव इलाके के करौता गांव निवासी रामलखन के घर में रविवार को खाना बनाते अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। शोर सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े और आग को काबू पाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हादसे रामलखन के पांच बकरा, नकदी, कपड़े व अनाज आदि करीब 60 हजार की संपत्ति राख हो गई।