झुलसी महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा
सीतापुर। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला ने बुधवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बीते 6 अगस्त को वह संदिग्ध हालात में झुलस गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बसेती निवासी मैलू की पत्नी रेशमा (55) 6 अगस्त को संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आ गई थी। यह देख परिवार के सदस्यों ने आग पर काबू पाकर उसे बचाया था। बाद में आननफानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार देर रात रेशमा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रेशमा के पुत्र राम नरेश ने बताया कि जब घटना हुई, उस दौरान वह दिल्ली में था। मां आग की चपेट में कैसे आई, यह जानकारी नहीं हो सकी है।