फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध कलेक्शन सेंटर पर मिले प्रतिबंधित केमिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावट की आशंका पर टैंकर सील, भरे गए नमूने, कारोबारी फरार
विज्ञापन

खैराबाद/सीतापुर। खैराबाद इलाके में एक दूध कलेक्शन सेंटर पर प्रतिबंधित केमिकल बरामद हुआ है। इस केमिकल को दूध में मिलावट करने की आशंका लगी तो टीम ने मौके से करीब आठ हजार लीटर भरे टैंक को सील कर दिया। मौके से पांच नमूने भी भरे गए। इस कार्रवाई को देखकर कारोबारी भाग गया। टीम ने तत्काल यहां व्यापार करने पर रोक लगा दी।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. शशी पांडेय, मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल, खाद्य सहायक मनीष कुमार सिंह व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने गुरुवार को खैराबाद इलाके के धनीपुर स्थित मिल्क कलेक्शन सेंटर पर छापा मारा। यहां पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित केमिकल बरामद हुए है।
विज्ञापन


इन केमिकलों को दूध में मिलाने की आशंका लगी। डॉ. शशी पांडेय ने एक केमिकल को फर्श पर गिराया तो कुछ ही क्षण में फर्श काली हो गई। इन केमिकलों में पोटेशियम साइट्रेट, कास्टिक सोडा, सफेद रंग का द्रव पदार्थ शामिल है। इनके नमूने के साथ दूध के दो नमूने भरे। यहां पर गंदगी की भरमार मिली।

एक टैंकर में करीब आठ हजार लीटर दूध था इसको सील कर दिया गया है। वहीं चैंबर में करीब दो हजार लीटर दूध था इसको भी सील कर दिया गया है। इसका संचालन सतीश कुमार वर्मा द्वारा किया जा रहा था। इस कार्रवाई को देखकर वह मौके से भाग निकला। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यहां कारोबार पर रोक लगा दी गई है। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले असिस्टेंट कमिश्नर ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय का निरीक्षण किया। अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि निरीक्षण में सबकुछ सामान्य मिला था। छापेमारी टीम में एफएसओ प्रमोद कुमार, रविद्र नाथ वर्मा, अजय कुमार, विनय कुमार, प्रदीप मौजूद रहे। इस कार्रवाई की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश उपाध्याय व एसओ खैराबाद सचिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें