फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने होमगार्ड को जड़ा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़के साथियों ने कोतवाली में किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली में सोमवार को पारिवारिक विवाद में बुलाए गए एक होमगार्ड को कोतवाली परिसर में ही एक सिपाही ने थप्पड़ जड़ दिया। इस बात से नाराज होमगार्ड के साथी कोतवाली परिसर में एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। कोतवाल ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।

महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरबसपुर छंगवापुर निवासी रामपाल होमगार्ड हैं। उसके पुत्र विवेक की पत्नी पूनम का बीते कई वर्षों से विवाद चल रहा है। पूनम ने कोतवाली में शिकायत की जिस पर रामपाल को कोतवाली बुलाया गया था।
विज्ञापन


रामपाल ने बताया कि पूनम और विवेक के बीच चल रहे विवाद का मसला आरक्षी अरविंद यादव देख रहे हैं। अरविन्द ने मामले की तहत रामपाल का पक्ष सुनने के दौरान उसे कई थप्पड़ जड़ दिये। होमगार्ड की थाने में हुई पिटाई की जानकारी मिलने पर होमगार्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद तिवारी सहित दर्जनों होमगार्डं थाने में जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ज्ञानेन्द्र प्रताप ने बताया कि आरक्षी के द्वारा किये गये कृत्य की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। इस संबंध में कार्यवाही की संस्तुति करते हुए पत्र भेजा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक के इस बयान के बाद होमगार्ड शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें