फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ट्रैक्टर लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद की घटना, दोनों पीड़ित बेहोशी की हालत में भर्ती
विज्ञापन

सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में दो बदमाश बालू लेकर आए एक व्यक्ति को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ट्रैक्टर लूट ले गए। बेहोश ट्रैक्टर स्वामी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।

रेउसा थाना क्षेत्र के कलिमापुर निवासी राज प्रताप सिंह अपने साथी बंगरहा निवासी राम सागर के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में बालू भरकर बुधवार को खैराबाद की मंडी में आया था। वह बालू बेचने के लिए खड़ा था, इसी बीच बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने बालू खरीदने की बात कही और ट्रैक्टर ट्रॉली को मछरेहटा ले चलने को कहा। इसी बीच एक बदमाश निकट होटल से कोल्ड ड्रिंक व पकौड़ी ले आया। बदमाशों ने खुद पकौड़ी खाते हुए ट्रैक्टर सवार लोगों को भी पकौड़ी खिलाई और कोल्ड ड्रिंक पिलाई।

खाने पीने के बाद राज प्रताप व उसका साथी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मछरेहटा के लिए चल दिए। अभी दोनों कुछ दूर ही चले थे, कि दोनों पर बेहोशी छाने लगी। बताते हैं कि रहीमाबाद गांव के पास जब दोनों ने ट्रैक्टर रोका, तो बाइक सवार बदमाश वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने दोनों को नीचे उतार दिया और बालू लोड ट्रॉली को वहीं पर छोड़ दिया और ट्रैक्टर लेकर मौके से निकल भागे। उधर दोनों को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लोगों को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

देर शाम को समाचार भेजे जाने तक दोनों को होश नहीं आ सका था। थानाध्यक्ष खैराबाद सचिन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें