सियार के हमले में तीन भाई जख्मी
रेउसा। थाना क्षेत्र के ग्राम मुहाला निवासी शिवनाथ अपने परिवार के साथ फसल काटने गया था। शिवनाथ धान काटने में जुट गया।
करीब ही उसके बच्चे रोहित (10), बालकराम (5) व वकील (2) खेल रहे थे। इसी बीच सियार ने बच्चों पर हमला बोल दिया।
चीख सुनते ही खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े और सियार को खदेड़ा। लेकिन तब तक तीनों बच्चे जख्मी हो चुके थे। तीनों को सीएचसी ले जाया गया।
हालांकि यहां पर डॉक्टरों ने बच्चों को एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगाए। इस पर पीड़ित परिवार मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीदकर लगवाने पड़े। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।