फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से मेडिकल स्टोर राख, पांच लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक मेडिकल स्टोर में आग लग गई। इससे दुकान में रखी दवाएं व फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी के मुताबिक घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान स्वामी का कहना है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर सेक्टर वन निवासी राधेश्याम गुप्ता ने जिला महिला अस्पताल के सामने रानी कोठी में मेडिकल स्टोर खोल रखा है। शनिवार को दुकानदारी करने के बाद शाम के वक्त दुकान स्वामी दुकान में ताला लगाकर घर चला गया।

आधी रात को दुकान में आग लग गई। दुकान से लपटें व धुआं निकलता देख मोहल्ले के नागरिकों ने सूचना दमकल विभाग व दुकान स्वामी को दी। सूचना पाकर जब दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा। तब तक आग पूरी दुकान को अपनी आगोश में ले चुकी थी।
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने शटर को तोड़ा और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों के प्रयास से आसपास की दुकानें तो आग की चपेट में आने से बच गईं। लेकिन तब तक दुकान व दुकान के अंदर रखा माल जलकर राख हो चुका था। दुकान स्वामी ने बताया कि आग में में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दुकान स्वामी का कहना है कि इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें