फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी मायके गई तो युवक ने कर लिया आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली तालगांव इलाके में होली पर्व पर पत्नी के मायके जाने से आहत एक युवक ने रविवार को केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



तालगांव इलाके के केवला गांव निवासी सुशील (29) पुत्र खुशीराम ने रविवार को घर में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


परिवारीजनों का कहना है कि सुशील की पत्नी होली पर्व पर मायके चली गई थी। रविवार को सास-ससुर उसे विदा कराने गए थे। इस बीच आपस में कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने आग लगाकर जान दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें