फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास की जांच के दौरान दो पक्षों में मारपीट, छह जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों पर केस दर्ज, पिसावां थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। थाना इलाके में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से तीन की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

थानाक्षेत्र के नइकाखेड़ा में रहने वाले श्रीपाल के परिवार में रामदेवी व अर्जुन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित किए गए हैं। लाभार्थियों के मुताबिक, पहली किस्त आने के बाद प्रधान राजकुमार ने उनकी दूसरी किस्त रुकवा दी। इसकी शिकायत पर गुरुवार को सेक्रेटरी प्रेमप्रकाश चौधरी जांच के लिए गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसी बीच प्रधान के भाई योगेन्द्र व सर्वेश भी वहां पहुंच गए और लाभार्थियों की शिकायत का विरोध करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद उपजने के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसमें प्रधान के भाई योगेन्द्र, सर्वेश के अलावा दूसरे पक्ष के श्रीपाल, रामासरे, इतवारी व सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने योगेन्द्र, इतवारी व सर्वेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। श्रीपाल की ओर से प्रधान के भाइयों पर एससी-एसटी का केस भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें