फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आई युवती को दबंगों ने किया उठाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर सरेराह पीटा, हिंदू संगठनों का कोतवाली में प्रदर्शन, केस दर्ज
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में न्यायालय में पेशी पर आई एक युवती को दबंगों ने सरेराह उठाने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां युवती को बचाया, वहीं एक आरोपी को भी दबोच लिया। खबर फैलते ही तमाम हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए और कोतवाली में प्रदर्शन करने लगे। हिंदू संगठन इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया लेकिन देर रात खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती मंगलवार को पेशी पर न्यायालय आई थी। बताते हैं कि वर्ष 2013 में गांव के ही मेराज ने उसको अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती के बरामद होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसमें आरोपी मेराज इन दिनों जेल में निरुद्ध है। इसी मामले में युवती पेशी पर माता-पिता के साथ न्यायालय आई थी। बताते हैं कि पेशी की तारीख निपटाने के बाद जब युवती अपने माता-पिता के साथ घर के लिए निकली। तभी करीब 10 की संख्या में मौजूद विपक्षियों ने पुलिस क्लब के निकट ही युवती व उसके माता-पिता को रोक लिया। दबंगई इस कदर थी कि विपक्षी युवती को जबरन चौपहिया वाहन में डालकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। जब युवती ने मना किया तो दबंगों ने उसकी व उसके माता-पिता की पिटाई शुरू कर दी। बीच सड़क पर हंगामा देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। इस पर यूपी-100 व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख वहां उपद्रव कर रहे लोग निकल भागे, लेकिन वसीक नाम का एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लेकिन तब तक युवती, उसके माता-पिता जख्मी हो चुके थे। पुलिस वसीक व युवती को लेकर जब कोतवाली पहुंची। तभी इस घटना की खबर हिंदू संगठनों को लग गई। देखते ही देखते तमाम हिंदू संगठन कोतवाली पहुंच गए। नेत्री नीरज वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली में नारेबाजी शुरू हो गई। प्रदर्शनकारी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने व कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने आननफानन इस मामले में छह नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस तो दर्ज किया। मगर इधर प्रदर्शन जारी रहा। निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि मामले में लहरपुर की युवती के गांव के ही वसीक, फैयाज, हसरे, गुड्डू, लियाकत समेत छह नामजद व चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दलित एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां बता दें कि बीच दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें