फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएफ की टुकड़ी सीतापुर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएएफ टुकड़ी पहुंची सीतापुर
विज्ञापन


सीतापुर। नगर निकाय चुनाव में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बल की एक टुकड़ी सीतापुर पहुंची।

यह टुकड़ी जिले में संवेदनशील स्थानों का भ्रमण करेगी। जिसके बाद रूट मार्च कर शांति व्यवस्था कायम करने में सहयोग करेगी। इस दौरान वह अन्य तरह के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेगी।

आरएएफ की 49 जवानों की टीम कैप्टन राकेश कुमार के नेतृत्व में सीतापुर पहुंची है। इस टीम को पुलिस लाइन में रोका गया है।

टीम के कैप्टन ने मंगलवार को शहर कोतवाली पहुंचकर सीओ योगेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सिटी सर्किल के संवेदनशील इलाकों के बारे में जानकारी ली।

टीम जिले के 26 थाना कोतवाली क्षेत्रों में संवेदन शील स्थानों पर पहुंचेगी। इस दौरान वह स्थानीय पुलिस टीम के साथ रूट मार्च करेगी।

आरएएफ की टीम इस दौरान पौध रोपण व स्वच्छता अभियानों में भी हिस्सा लेगी। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव को देखते हुए इस टुकड़ी को सीतापुर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें