बालिका संग दुष्कर्म का प्रयास
थानगांव(सीतापुर )। बकरी चराने गई नाबालिग बालिका से बुधवार शाम को गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया।
बालिका बकरी चराने को गई थी। विरोध करने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
थानगांव थाना के पठाननपुरवा निवासी एक व्यक्ति की 12 वर्षीय बेटी बुधवार शाम को बकरी चराने गई थी, तभी वहां पर गांव के ही पिन्ने खां आ धमका और बालिका से दुष्कर्म की नीयत से पास के ही गन्ने के खेत में खींचने लगा।
इस पर बालिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी बालिका की पिटाई करते हुए मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
घर पहुंची बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई। जिस पर सुबह अपने पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।