मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने युवक को दबोचा
सिधौली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छापा एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की एक युवती ने युवक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करा रखा है।
दरोगा एमएल मीना के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की एक टीम शुक्रवार को सिधौली पहुंची। यहां पर कोतवाली पुलिस की टीम लेकर पुलिस ने सिधौली क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरपुर में छापेमारी की।
पुलिस ने यहां के निवासी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक एमएल मीना ने बताया कि 13 जून को एक युवती ने थाना पुरी प्रहलादपुर दिल्ली में रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप था कि रवि ने युवती को जमकर पीटा और उसके बाद सीतापुर भाग आया। रवि को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे लेकर दिल्ली रवाना हो गई।