फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापा, तीन नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापा, तीन नमूने भरे
विज्ञापन

छह दुकानदारों को नोटिस
महमूदाबाद (सीतापुर)। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। टीम ने मावा मंडी सहित, महमूदाबाद व पैंतेपुर की तमाम दुकानों पर छापेमारी की। तीन स्थानों पर नमूने करने के साथ छह दुकानदारों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार बालेंदु भूषण, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवींद्र नाथ वर्मा, बृजमोहन गुप्त, विनय कुमार ने सिधौली मार्ग स्थित मावा मंडी में छापा मारा। यहां एक ही मावा विक्रेता मिला, जिसके मावा का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम दाल मंडी पहुंची। यहां टीम को देखते ही बाजार में हड़कंप मच गया। तमाम दुकानदार दुकान छोड़ भा गए। टीम ने नई बाजार में मेराज अहमद की किराने की दुकान पर छापा मारा। यहां रिफाइंड को सील किया। उसके बाद तहसील मार्ग पर स्थित शंकर दयाल किराना स्टोर पर छापा मारा। यहां बैल कोल्हू की सैंपलिंग की। इसके बाद टीम पैंतेपुर कस्बा पहुंची यहां जमालुद्दीन के किराने की दुकान पर छापा मारा। यहां खाद्य तेल का नमूना भरा गया। टीम ने मिठाई व चाट की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें