फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के आगमन पर होगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
27 को सीतापुर आएंगे नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

सीतापुर। अगर आप लखनऊ से देश की राजधानी दिल्ली जाने की सोच रहे हैं या फिर वहां से लखनऊ आना चाह रहे हैं तो थोड़ा सा सतर्क हो जाइए, वरना जरा सी चूक की वजह से सीतापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम में फंस सकते हैं। वजह, 27 अप्रैल को सीतापुर के आर्मी ग्रास फार्म पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं।

वो यहां पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित होने की संभावना है, हालांकि इससे बचने के लिए प्रशासन रूट डायवर्जन कर दिया है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कई जगह रूट डायवर्ट किए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य तौर पर हाईवे पर सिधौली से वाया मिश्रिख, कुतुबनगर, पिसावां से महोली व इसी तरह महोली से वाया पिसावां, कुतुबनगर, मिश्रिख होकर सिधौली से वाहन निकाले जाएंगे। इसके अलावा इमलिया सुल्तानपुर इलाके में काजी कमालपुर से वाहनों को हरगांव की ओर मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के नैपालापुर से कसरैला वाया डीजे कालेज खैराबाद से हाईवे पर वाहन जाएंगे। मेलरोज से वाहनों को बिसवां की ओर मोड़ दिया जाएगा। शहर में आंख अस्पताल से आरएमपी रोड व बहुगुणा चौराहे पर पूरी तरह वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी जाएगी। इन रोडों पर लोग सिर्फ पैदल निकल सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें