रेउसा (सीतापुर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनकेे कब्जे से 70 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
एसओ रेउसा विनोद मिश्रा ने बताया कि, वह पुलिस टीम के साथ इलाके के भरथा मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच शक के आधार पर तीन लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में तीनों के कब्जे से 70 ग्राम स्मैक, एक असलहा, कारतूस, 10 लीटर शराब हुई है।
एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम रेउसा इलाके के छरेहटी अचाकापुर मजरा रमुआपुर कालिका सिंह निवासी विजय पाल, बारिनपुरवा निवासी राजेन्द्र, मितानपुरवाउ निवासी अशोक कुमार बताया है।
बताते हैं कि बरामद स्मैक की कीमत करीब सात लाख की बताई जा रही है। इस कार्रवाई में एसआई आलोक कुमार धीमान, विष्णु कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल विजय यादव, वीरेन्द्र विक्रम सिंह, सुदामाराम शामिल रहे।