सांड़ के हमले से वृद्धा जख्मी
रेउसा(सीतापुर)। थाना इलाके में खेत में काम कर रही महिला को सांड़ ने घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रेउसा के ग्राम धनपालपुरवा मजरा सिरसा निवासी हरिकली (67) गुरुवार शाम को गांव के बाहर खेत में कुछ काम निपटा रही थी। इसी बीच अचानक एक सांड़ वहां पहुंच गया। जब तक हरिकली कुछ समझ पाती। सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के ग्रामीण लाठी डंडा लेकर मौके पर दौड़े और किसी तरह महिला को बचाया। परिवारीजन आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां पर चिकित्सकों ने नाजुक हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।