फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन हत्यारोपितों को धर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
आला कत्ल बरामद, मुख्य आरोपी अब तक फरार
विज्ञापन

कुतुबनगर (सीतापुर)। पिसावां पुलिस ने जमीन की रंजिश के चलते रविवार को दिन-दहाड़े भाला घोंपकर युवक को मौत के घाट उतारने वाले तीन हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों हत्यारोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी तक फरार है।

मालूम हो, कि थानाक्षेत्र पिसावां के मोहम्मदपुर में रविवार को जमीन के एक छोटे से टुकड़े की खातिर सगे चाचा ने अपने भतीजे राजू का भाला घोंपकर कत्ल कर दिया था जबकि हाथापाई के दौरान मृतक का पिता, चाची व चचेरा भाई जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन


मृतक के पिता हरीलाल की तहरीर पर आरोपी चाचा हीरालाल, उसकी पत्नी कुसमा, बेटे राजकुमार व बेटी माला के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे पुलिस को खबर मिली कि हत्या आरोपियों भागने की फिराक में वजीरनगर मोड़ पर वाहन के इंतजार में खड़े हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश सिंह, कुतुबनगर चौकी प्रभारी संत कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ दबिश देकर हत्यारोपी माया, माला व राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें