फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सवा लाख का माल ले गए चोर
विज्ञापन

सीतापुर। तालगांव थाना क्षेत्र में चोर एक घर से सवा लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं। चोरों ने घर में सेंध लगाकर माल पर हाथ साफ किया। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है। तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चौबगा निवासी शिवव्रत व उसका परिवार रविवार की रात घर में ताला लगाकर सो रहा था। रात में चोरों ने कमरे की दीवार में सेंध लगा दी। चोरों ने वहां रखे बक्से का ताला तोड़ दिया और एक हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान बटोर कर फरार हो गए। इधर सोमवार की सुबह होने पर परिवार ने दीवार में सेंध लगी देखी और घर का कीमती सामान गायब पाया, तब उसे चोरी की जानकारी हो सकी। परिवार का कहना है कि चोर करीब सवा लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें