फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी चालान पर विवाद, दारोगा पर वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी के चालान पर उलझे दरोगा व विधायक
विज्ञापन


सीतापुर। शहर के लालबाग चौराहे पर वाहन की चेकिंग के दौरान विवाद हो गया। वहां से निकल रहे विधायक को देख वाहन स्वामी ने अपनी व्यथा बताई और दरोगा पर चालान के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया। इस पर विधायक और दरोगा के बीच नोकझोंक हो गई। सूचना पाकर सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। विधायक ने एसपी को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, दारोगा ने वसूली की बात से इन्कार किया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम को तामसेनगंज चौकी के एसआई एसके सिंह चौहान लालबाग चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान हेलमेट न होने की वजह से शिक्षक अजीत वर्मा के वाहन का चालान कर दिया। चेकिंग के दौरान लालबाग चौराहे पर भीड़ लगी थी। इसी दौरान शहर विधायक राकेश राठौर वहां से निकल रहे थे। उन्होंने चौराहे पर भीड़ लगने की वजह जानी तो शिक्षक अजीत वर्मा वहां आ गए और उन्होंने विधायक को अपनी बता बताई और दरोगा पर चालान न करने के एवज में पांच सौ रुपये वसूली का आरोप लगाया। बताते हैं कि इसी दरम्यान दरोगा ने एक और वाहन सीज कर दिया, जिसे सुबह आरटीओ ने चालान कर दिया था। इस बात को लेकर विधायक और दरोगा के बीच विवाद हो गया। विधायक ने एसपी को फोन पर समूचे मामले से रूबरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें