फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से लाखों की संपति राख

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से लाखों की संपत्ति राख
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। थानगांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से एक घर में आग लगने से करीब तीन लाख की संपत्ति जल गई। ग्रामीणों ने मिलकर मुश्किल से आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है। थानगांव के होलीपुरवा मजरा थवरा निवासी श्रीनिवास के घर के कमरे में गैस रिसाव से अचानक आग लग गई। घटना के समय खाना बनाया जा रहा था, जब तक परिवार के लोग आग बुझाते, लपटें पूरे घर में फैल गईं। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 55 हजार की नकदी, सिलाई मशीन, जेवर, कपड़े सहित करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक तहसील प्रशासन की ओर से जांच को कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें