ग्रामीणों के रोड जाम में शामिल जीआरपी सिपाही पर केस
सीतापुर। शहर में पुलिस अधीक्षक दफ्तर के सामने जाम लगाने को लेकर कोतवाली में एक जीआरपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
महोली कोतवाली इलाके में प्रमोद हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग लेकर गत गुरुवार को ग्रामीण एसपी ऑफिस आए थे। ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया था।
शहर कोतवाल हरमीत सिंह के मुताबिक जाम लगाने वालों में लखीमपुर जीआरपी में तैनात सिपाही लाल बिहारी भी शामिल था। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।