फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के बाद किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर क्षेत्र में एक गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिली लाश
विज्ञापन

जहांगीराबाद/सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर गन्ने एक खेत में पड़ा मिला। उसके गले में कुर्ते का फंदा कसा हुआ था। परिवारीजनों का आरोप है कि दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की है।

हत्यारों ने बेहद क्रूरता पूर्वक इस वारदात को अंजाम दिया है। हत्या करने के लिए किशोरी के कुर्ते को फाड़ डाला फिर उसी कपड़े का इस्तेमाल किशोरी का गला घोंटने के लिए किया है। सूचना पर डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल की। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


सदरपुर के एक गांव की निवासी किशोरी (14) सुबह घर से नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ निकली थी। काफी देर बीत जाने के बावजूद जब किशोरी घर नहीं पहुंची। तो परिवारीजन उसकी तलाश में निकल पड़े। इसी बीच गांव के बाहर एक खेत में उन्हें किशोरी का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला।

उसके गले में उसके ही फटे कुर्ते का कपड़ा कसा हुआ था। जबकि गले व कई अन्य जगहों पर जख्म थे। शव के करीब ही एक चाकू पड़ा था। खबर फैलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। घटना के संबंध में परिवारीजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

उन्होंने संदेह जताया है कि दरिंदों ने पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, फिर राज खुल जाने के भय से निर्ममता पूर्वक उसकी हत्या कर दी। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना था कि किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है, विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।

इधर सूचना मिलते ही एसपी प्रभाकर चौधरी, एएसपी एमपी सिंह डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इन टीमों ने काफी देर तक मौका ए वारदात पर छानबीन की और साक्ष्यों को सुरक्षित किया। वहीं एसपी ने पीड़ित परिवार से मिलकर वारदात के संबंध में जानकारी ली और अधीनस्थों को इस वारदात का जल्द से जल्द राजफाश करने के निर्देश दिए।

घटनास्थल की जांच करने के बाद एसपी ने बताया कि संभावना जताई जा रही है कि दुष्कर्म के प्रयास के चलते किशोरी की हत्या की गई है। इस वारदात को जिन लोगों ने भी अंजाम दिया है, वे जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे। इसको लेकर पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया था।

निशान बता रहे, खूब किया संघर्ष
सदरपुर में किशोरी की हत्या में घटनास्थल की स्थिति इस बात की गवाही देने के लिए काफी थी कि उसने दरिंदों से काफी संघर्ष किया। उसका दुपट्टा, चप्पल व डिब्बा एक खेत के करीब पाया गया। जबकि उससे 300 मीटर की दूरी पर एक अन्य खेत में किशोरीी का शव रक्तरंजित अवस्था में मिला है। उसके शरीर पर जख्म के निशान होने के साथ ही कपड़े फटे हुए थे।

कई लोगों ने मिलकर अंजाम दी वारदात
जिस स्थान पर किशोरी की चप्पलें व दुपट्टा मिला है वहां से 300 मीटर की दूरी पर शव मिला है। बावजूद इसके वहां से घसीटने के कोई निशान नहीं मिले हैं। इस बात को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दरिंदों की संख्या कई होगी।

जिन्होंने किशोरी को जबरन उठा लिया और दूसरे खेत में पहुंचकर वारदात को अंजाम दे डाला। यही वजह रही कि चप्पल मिलने वाले स्थान से शव मिलने वाले स्थान की दूरी अधिक होने के बावजूद भी ऐसा कोई निशान नहीं मिला है, जिसमें घसीटने की पुष्टि हो सके।

पड़ोसियों पर संदेह
जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे सबूत हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर पुलिस किशोरी के मोहल्ले व पड़ोसियों पर ही संदेह जता रही है। पुलिस की शक की सूई पड़ोसियों के इर्दगिर्द ही घूम रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया था। जिनसे पूछताछ जारी थी।

तो हत्या का मूड बनाकर ही निकले थे दरिंदे...?
पुलिस को मौका ए वारदात पर शव के करीब ही एक चाकू मिला है। इसके मिलने को लेकर संदेह जताया जा रहा है कि दरिंदे पूरी तैयारी से निकले थे। शायद उनका मकसद हत्या ही करना था।
विज्ञापन


संदेह यहां तक जताया जा रहा कि गांव से ही दरिंदों ने किशोरी का पीछा किया। इसके बाद मौका पाते ही दरिंदों ने किशोरी को पकड़ लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। एसपी भी इस बात से इंकार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें