फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस विंक्टल सरकारी अनाज पकड़ा, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
30 क्ंिवटल अनाज पकड़ा, सील
विज्ञापन

महराजनगर (सीतापुर)। बिसवां की ग्राम पंचायत जमालपुर में पूर्ति निरीक्षक ने करीब 30 क्विंटल सरकारी गेहूं व चावल बरामद किया।
पूर्ति निरीक्षक मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि उप जिलाधिकारी बिसवां को दूरभाष पर सूचना मिली की ग्राम पंचायत धरमपुर विकास खंड सकरन के कोटेदार आलम द्वारा अगस्त माह का अनाज उठाकर बिक्री कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी बिसवां दीपेंद्र यादव के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक मयंक श्रीवास्तव ने छापामार कर 30 क्विंटल सरकारी राशन पकड़ा। इस दौरान ग्रामीणों ने थाना मानपुर व थाना तालगांव को दूरभाष पर सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि किसी भी थाने की पुलिस मौके पर नही पहुंची। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि जिस कमरे में अनाज लगा हुआ है, उसमें बोरियां बदली जा सकती हैं। इसकी सूचना ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी बिसवां को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें