रामगढ़ (सीतापुर)। चोरों ने एक घर में घुसकर मंगलवार रात 50 हजार की नकदी सहित करीब एक लाख का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
संदना थाना क्षेत्र के रामपुर खेउटा गांव निवासी अमर सिंह मंगलवार को एक बारात में शामिल होने गए थे। पूरा परिवार गर्मी के कारण छत पर लेटा था।
इसी बीच देर रात किसी तरह चोर घर के अंदर दाखिल हो गए, जिसके बाद चोरों ने 50 हजार की नगदी, जेवर सहित करीब एक लाख का माल पार कर दिया।
सुबह लोगों की नींद खुली तो घर में सारा सामान बिखरा पाया। गृहस्वामी के पहुंचने पर परिवारीजनों ने घटना की जानकारी दी।
इस पर गृहस्वामी ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।