फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्पदंश से युवक की मौत
विज्ञापन


थानगांव/रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को युवक को एक सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर आननफानन परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य महमूदाबाद लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने नाजुक हालत देख युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर दिया। युवक ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम शुक्लनपुरवा निवासी इंद्रजीत पुजारी (25) गुरुवार को घर के दरवाजे पर बैठा था। उसी दौरान उसे सांप ने डस लिया।

परिवार पहले तो झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ा रहा, लेकिन जब हालत अधिक बिगड़ गई। तो घरवाले उसे लेकर महमूदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें